Overview
एक धाम सात ज्योतिर्लिंग यात्रा
प्रस्थान : 25 दिसंबर 2025 , 26 फरवरी 2026
यात्रा समय - 13 दिवस
किराया-
- 34000/- (ए.सी. ट्रेन/ए.सी. रूम),
- 32000/- ( ए. सी. ट्रेन/ नॉन ए. सी. रूम) ,
- 26000/- (नॉन ए.सी. ट्रेन/ नॉन ए.सी. रूम)
|
दिन |
स्थान |
दर्शनीय स्थल |
|
पहला दिन |
जयपुर/कोटा/दिल्ली/आगरा |
जयपुर/कोटा/दिल्ली से रेल रिजर्वेशन द्वारा शुभ प्रस्थान |
|
दुसरा दिन |
रास्ता |
ट्रेन मे सफर ( रात्रि विश्राम हैदराबाद ) |
|
तीसरा दिन |
मल्लिकार्जुन |
मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन ( रात्रि विश्राम हैदराबाद ) |
|
चौथा दिन |
परली बैजनाथ |
परली बैजनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन ( महाराष्ट्र ) (रात्रि विश्राम परली ) |
|
पाँचवा दिन |
औरंगाबाद |
घ्रष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन ( रात्रि विश्राम औरंगाबाद ) |
|
छठवाँ दिन |
शनि शिंगापुर/शिर्डी |
शनि शिंगापुर मंदिर दर्शन (जहा पर आज भी घर के ताले नहीं लगाए जाते ) विश्व प्रसिद्ध शिर्डी के साईबाबा मंदिर दर्शन (रात्रि विश्राम शिर्डी ) |
|
सातवाँ दिन |
नासिक/त्रयम्बकेश्वर |
गोदावरी गंगा स्नान , कालाराम , गोरेराम मंदिर , पंचवटी ,सितागुफा दर्शन , मारिच गुफा | त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन (रात्रि विश्राम घोडेगाँव) |
|
आठवाँ दिन |
भीमाशंकर |
भीमशकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन (पुना से अहमदाबाद के लिए ट्रेन ) (रात्रि ट्रेन मे सफर ) |
|
नवाँ दिन |
अहमदाबाद |
अहमदाबाद का प्रशिद्ध अक्षरधाम मंदिर दर्शन (रात्रि विश्राम सुबिधानुशार ) |
|
दसवाँ दिन |
सोमनाथ |
सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग दर्शन (ऑटो द्वारा साइट सीन ) अरब सागर अवलोकन (रात्रि विश्राम अवलोकन ) |
|
ग्यारहवाँ दिन |
द्वारिका धाम |
द्वारिका धाम दर्शन | |
|
बारहवाँ दिन |
भेंट द्वारिका |
रुक्मणी मंदिर , नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन , गोपी तालाब(बस नॉन ऐसी रहेगी) भेंट द्वारिका , श्री कृष्ण महल दर्शन | (रात्रि ट्रेन मे सफर ) |
|
तेरहवाँ दिन |
जयपुर/दिल्ली/कोटा/आगरा |
मधुर स्म्रतियो के साथ यात्रा संपूर्ण | |
सुविधाये -
ठहरने की सुविधा : यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था लॉज व होटल में होगी। कमरे डबल बेड थ्री बेड व फोर बेड
के होंगे। प्रत्येक यात्री को बेड की व्यवस्था होगी।
भोजन की सुविधा : तीन समय चाय, एक समय नाश्ता व दोनो समय भोजन दिया जायेगा । (भोजन में एक दाल सब्जी रोटी व बासमती चावल दिया जायेगा।) पूडी , सब्जी एवं नाश्ता में रिफाईण्ड का प्रयोग किया जायेगा रोटी एवं चावल में देशी घी का प्रयोग किया जायेगा
सामान : प्रत्येक यात्री को अपने साथ पहनने के कपड़े , एक चम्मच एक गिलास , स्वेटर अथवा जर्सी गरम कपड़े (मौसम के हिसाब से) साथ लायें। कृपया कीमती जवाहरात पहनकर नहीं आयें।यदि कोई दवा आप लेते हो तो साथ में लायें।
बुकिंग : अग्रिम बुकिंग हेतु 2000/- प्रति सवारी नकदी या ऑनलाइन "जय भोले शंकर तीर्थ यात्रा कम्पनी " के नाम से हेड ऑफिस या किसी भी ब्रांच ऑफिस पर जमा करायें। शेष राशि यात्रा प्रारम्भ होने से 8 दिन पूर्व देनी होगी।
यात्रियों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है:-
1. रेल्वे विभाग द्वारा यात्रियों के लिए जो सामान अनिवार्य तथा इस ट्रेन के लिए सरकार द्वारा जो व्यवस्था की जायेगी उसका पालन करने के लिए, सभी यात्री बाध्य होंगे। प्रबन्धक रेल्वे परिवर्तन के कारण विवरणावली दर्शाए गये प्रोग्राम में परिवर्तन कर सकते है
2. प्रत्येक यात्री टाइम टेबिल के अनुसार चलने को बाध्य होगें। यदि कोई यात्री ग्रुप से पृथक होता है जो अगले सीन पर यात्री स्वयं के खर्च पर पहुंचेगें
3. संक्रामक रोगी, मादक द्रव्यों का सेवन करने वाले अथवा झगड़ालू यात्री को पृथक करने का पूर्ण अधिकार व्यवस्थापक को होगा।
4. यदि यात्री अपनी सीट बुक कराकर किसी कारणवश कॅन्सिल कराना चाहें तो 15 दिन पूर्व तक सूचना आने पर आधा रूपया वापिस किया जायेगा। 15 दिन से कम समय पर एडवांस रूपया वापिस नहीं किया जायेगा।
5. यदि कोई यात्री किन्ही कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर वापिस घर आना चाहे तो उस अवस्था में व्यवस्थापक की तरफ से यात्री को केवल घर तक पहुंचने का रेल्वे का द्वितीय श्रेणी का टिकिट ही दिया जायेगा।
6. प्रबन्धक यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देंगे, फिर भी "परदेश क्लेश नरेशन कूँ’’ " की कहावत के अनुसार यात्रा में असुविधा होना स्वाभाविक है। उस समय तपस्या की भावना से उसे सहन करें। कम्पनी किसी भी तरह की हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
7. सभी प्रसंगो का न्याय क्षेत्र जयपुर हैड ऑफिस होगा व उपभोक्ता फर्म का भी न्यायक्षेत्र जयपुर ही होगा
